{"_id":"6786b72282ecfaa8db016cf4","slug":"vehicles-crawling-in-fog-cold-likely-to-increase-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-131496-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोहरे में रेंगे वाहन, सर्दी बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोहरे में रेंगे वाहन, सर्दी बढ़ने के आसार
Wed, 15 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। मकर संक्रांति की सुबह जिला कड़ाके की सर्दी व घने कोहरे की चपेट में रहा। मंगलवार की सुबह कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।
सुबह घने कोहरे के बाद करीब सवा दस बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए। धूप निकलने के साथ कोहरा छटने लगा। धूप हल्की और कोहरा ज्यादा होने के कारण दोपहर तक आसमान धुंधली चादर से ढंका नजर आया धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। इस दौरान घरों में दुबके लोग भी बाहर निकले। लोगों ने छतों, गलियों व पार्क में बैठकर मौसम का लुत्फ उठाया। दोपहर में मौसम खुला और धुंध छंटी। इस दौरान बच्चों को पार्कों व मैदानों में खेलते देखा गया। बाजारों में भी खूब रौनक रही।
अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन सर्दी के कारण लोगों का घरों का निकलना कम हो रहा है। ऐसे में मंगलवार को धूप खिलने से बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ी, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल गए। वहीं मौसम विभाग ने अभी सर्दी से राहत न मिलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पूरा सप्ताह मौसम परिवर्तनशील रहेगा और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। वहीं 19 व 20 जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।