फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vehicles checked outside coaching centres

Yamuna Nagar News: कोचिंग सेंटरों के बाहर जांचे वाहन

Sun, 28 Jun 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Jun 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Vehicles checked outside coaching centres
माता अहिल्याबाई चौक पर वाहनों की जांच करते ट्रैफिक इंचार्ज संदीप कुमार। संवाद
यमुनानगर। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित रोड सेफ्टी बैठक के बाद यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दाैरान दौरान मुख्य चाैकों और कोचिंग सेंटरों के बाहर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन लेकर पहुंचे नाबालिगों के वाहनों के चालान काटे गए और उनके अभिभावकों को मौके पर बुलाकर भविष्य में बच्चों को वाहन न देने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


हाल ही में हुई रोड सेफ्टी बैठक में उपायुक्त ने शहर में बढ़ते नाबालिग वाहन चालकों पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने यातायात पुलिस को स्कूलों और कोचिंग सेंटरों के बाहर नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न कोचिंग संस्थान व चोराहों पर अभियान चलाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान जिन जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला या जो निर्धारित आयु से कम पाए गए, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों को स्पष्ट किया कि नाबालिगों को वाहन सौंपना कानून का उल्लंघन है और इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया। यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed