फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vegetables and fruits sold at double the price due to brokers' strike

Yamuna Nagar News: आढ़तियों की हड़ताल से दोगुने दाम पर बिके सब्जी-फल

Thu, 21 Dec 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vegetables and fruits sold at double the price due to brokers' strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फल-सब्जी आढ़तियों की हड़ताल के चलते बुधवार को यमुनानगर, जगाधरी, साढौरा की सब्जी मंडियां बंद रहीं। जिले में करीब 250 आढ़तियों के हड़ताल पर चले जाने से करीब 80 से 90 लाख रुपये का फल-सब्जी कारोबार ठप रहा। इससे सरकार को राजस्व के नुकसान के साथ आमजन को भी फल-सब्जी के लिए भटकना पड़ा। रेहड़ियों पर लोगों फल-सब्जियों की खरीद के लिए दोगुने दाम पर की।
जिले में मुख्य चार मंडियां यमुनानगर, जगाधरी, साढौरा में हैं। रादौर, बिलासपुर व सरस्वती नगर में सब्जी मंडी नहीं है, पर यहां भी आढ़ती फल-सब्जी कारोबार करते हैं। सभी जगह को मिलाकर जिले में कुल 250 आढ़ती हैं। जिनके पास पंजाब, उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से फल-सब्जी आते हैं। आढ़तियों की ओर से हड़ताल करने का एलान कई दिन पहले ही कर दिए जाने से बुधवार को कहीं से भी फल-सब्जी के वाहन नहीं आए।
विज्ञापन

साथ ही जिले के किसान भी मंडियों में फल-सब्जी लेकर नहीं पहुंचे। अलसुबह से देर शाम तक फल सब्जियों के दामों से गूंजने वाली सबसे बड़ी यमुनानगर मंडी सुनसान पड़ी रही, जहां आढ़ती यूनियन के कुछ पदाधिकारी धूप सेंकते और मजदूर व अन्य लोग क्रिकेट खेलते नजर आए। हड़ताल का पता न होने के चलते काफी लोग फल-सब्जी लेने पहुंचे, पर उन्हें मंडी से मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी मंडी यमुनानगर में है, जहां 90 दुकानें हैं और रोज 30 से 35 लाख का फल-सब्जी का कारोबार है। इसमें जगाधरी व साढौरा में 35-35 दुकानों सहित रादौर, बिलासपुर व सरस्वती नगर के फल-सब्जी कारोबार को जोड़ा लिया जाए तो रोज का औसत 80 से 90 लाख तक होने का अनुमान है, जो बुधवार को आढ़तियों की हड़ताल के चलते नहीं हुआ।
यमुनानगर मंडी के बाहर सब्जी खरीदने पहुंचे पांजूपुर गांव के मनोज, दशमेश कॉलोनी के जयभगवान, रामपुरा कॉलोनी के रणजीत सिंह, मॉडल टाउन निवासी रेखा ने बताया कि इतनी दूर मंडी में सस्ते दाम में फल-सब्जी लेने पहुंचे थे, पर यहां आकर आढ़तियों की हड़ताल का पता चला। बाहर लगी रेहड़ियों पर फल-सब्जी खरीदने पड़े। हड़ताल से एक दिन पहले तक 10 रुपये प्रति किलोग्राम मिलने वाली गोभी 30 रुपये प्रति किलोग्राम मिली। ऐसे ही अन्य फल व अन्य सब्जियों के दाम भी रेहड़ीवालों ने पांच से 20 रुपये तक बढ़ाकर दिए।

अधिसूचना पर आढ़तियों को ऐतराज : सुरेश

यमुनानगर सब्जी मंडी प्रधान अमृत वधावन, सुरेश कुमार ने बताया कि अभी तक आढ़ती सरकार को दो फीसदी टैक्स देते आए हैं। अब पिछले साल दिए टैक्स में दस फीसदी बढ़ोतरी कर एक साल का एडवांस टैक्स एकमुश्त देने की अधिसूचना जारी की गई है, जिसका आढ़ती विरोध करते हैं। क्योंकि जो आढ़ती सालभर में दो लाख रुपये टैक्स दे रहा है, उसे एक साथ दो लाख, 20 हजार एडवांस में देने पड़ेंगे। इस तरह कोई भी सब्जी आढ़ती एक साथ साल भर का एडवांस में टैक्स नहीं दे सकता। इसी के विरोध में आढ़तियों ने हड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed