फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vatsalya volunteers will make children aware

Yamuna Nagar News: वात्सल्य के स्वयंसेवक बच्चों को करेंगे जागरूक

Fri, 20 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vatsalya volunteers will make children aware
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एनसीसी के कैडेट्स अब विद्यार्थियों और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने को लेकर भी जानकारी देंगे। इसके लिए एनसीसी कैडेट्स को महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य के तहत स्वयंसेवक बनाया जाएगा।
इसके बाद सभी एनसीसी कैडेट्स बाल संरक्षण प्रहरी होंगे। इससे लेकर वीरवार को महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कार्यक्रम किया गया।
जिसमें 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कैडेट्स के साथ कमांडिंग अधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान करवाया गया। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह के नेतृत्व में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैडेट्स को मिशन वात्सल्य के बारे बताया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई ने कैडेट्स को किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो, बाल अधिकार, बाल संरक्षण, चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बच्चों व किशोरों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे बताया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि शिक्षा स्वास्थ्य पोषण की तरह बाल संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय है। बच्चों के प्रति हो रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए जागरूकता होना जरूरी है।
बच्चे अनजान पर भरोसा कर लेते हैं और अपराध का शिकार हो जाते हैं। सतर्कता, सही निर्णय लेने की क्षमता, सभी बच्चों में विकसित हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। मिशन वात्सल्य बच्चों के लिए संरक्षण तंत्र है। कैडेट स्वयंसेवक बनकर संरक्षण तंत्र को मजबूती प्रदान करेंगे।
संरक्षण अधिकारी प्रीती शर्मा ने बताया कि मिशन वात्सल्य के तहत आर्थिक कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा और संरक्षण के लिए स्पॉन्सरशिप दी जा रही है। बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन 112 हेल्पलाइन है। सामाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह और आउटरीच वर्कर गौरव शर्मा ने कैडेट्स को मिशन वात्सल्य के स्वयंसेवक बनकर योगदान देने की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जितेंद्र दहिया, सूबेदार मेजर जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed