फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Varun Chaudhary got 611 votes at his ancestral booth in Milak Khas

Yamuna Nagar News: वरुण चौधरी को मिलक खास के पैतृक बूथ पर 611 मत मिले

Wed, 05 Jun 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Varun Chaudhary got 611 votes at his ancestral booth in Milak Khas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




साढौरा। अंबाला लोकसभा सीट से विजयी रहे कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को मिलक खास गांव के अपने पैतृक बूथ पर 611 मत मिले। भाजपा की बंतो कटारिया को 270 मत ही हासिल कर सकीं। वरुण चौधरी ने इस बूथ पर मत प्रयोग नहीं किया था।
भाजपा के प्रचार की कमान संभाल रहे पूर्व विधायक बलवंत सिंह अपने गांव भोगपुर के बूथ पर भी भाजपा की जीत नहीं दिलवा सके। इस बूथ पर वरुण चौधरी को 502 और बंतो कटारिया को 209 मत मिले। भारतीय युवा जन एकता पार्टी के प्रत्याशी बेटा माम चंद रत्तुवाला को रत्तुवाला गांव के अपने पैतृक बूथ से केवल दो ही मत मिले।
विज्ञापन

पूर्व में हुए चुनावों में इनेलो की टिकट पर लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुकी सभापुर की सुषमा के बूथ से इनेलो प्रत्याशी को केवल 27 मत ही मिल सके। इन चुनावों में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू गांव सैदूपुर के अपने बूथ से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को सबसे अधिक 322 मत दिलवाने में सफल रहे। भाजपा प्रत्याशी को यहां से केवल 141 मत ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से कस्बे में प्रचार की कमान संभालते रहे रिटायर्ड बीईओ अख्तर अली कस्बे के अपने बूथ नंबर 64 से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त नहीं दिलवा सके। इस बूथ से कांग्रेस प्रत्याशी को 132 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 288 मत मिले। जामनावाला के सरपंच व कांग्रेस नेता नैब मोहम्मद अपने बूथ पर सर्वाधिक मतदान के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त दिलवाने में भी सफल रहे।
उनके बूथ से कांग्रेस प्रत्याशी को 544 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 30 ही मत मिल सके। लोकसभा चुनावों में मुखरता से कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन व प्रचार करने वाले भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी के सरावां बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली। इस बूथ से भाजपा प्रत्याशी को 464 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 289 को मत मिले।



जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसकाअपने बूथ से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलवाने में अपना योगदान दिया। इस बूथ से भाजपा प्रत्याशी को 586 और कांग्रेस प्रत्याशी को 378 मत मिले। भाजपा मंडल प्रधान पवन सैनी लाहडपुर के अपने बूथ नंबर 43 से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलवाने में सफल रहे। इस बूथ से भाजपा प्रत्याशी को 523 और कांग्रेस प्रत्याशी को 307 मत मिले।

नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा कस्बे के अलावा अपने बूथ नंबर 54 पर भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलवाने में सफल रही। इस बूथ से भाजपा प्रत्याशी को 319 और कांग्रेस प्रत्याशी को 160 मत मिले। भाजपा के अग्रणी कार्यकर्ता नवीन भसीन ने भी अपने बूथ नंबर 57 से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलवाई। इस बूथ से भाजपा को 440 मत मिले जबकि कांग्रेस को 200 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed