फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Valentine's week begins with Rose Day, roses become expensive

रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत, महंगे हुए गुलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Valentine's week begins with Rose Day, roses become expensive
यमुनानगर।वैलेंटाइन वीक को प्यार का सप्ताह भी कहते हैं। सात फरवरी यानी सोमवार यह सप्ताह शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत के साथ ही बाजार में विभिन्न प्रकार के टेडीबियर, ग्रिटिंग कार्ड और गिफ्ट से दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक में पहला दिन रोज डे होता है। यूं तो हर उम्र के लोग प्यार की रूमानियत जानते हैं। इसलिए तो सभी को फरवरी के इस सप्ताह का इंतजार रहता है। इस सप्ताह की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन लोग रोज (गुलाब) देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। यही नहीं इस दिन लोग लाल गुलाब के अलावा दोस्ती की शुरुआत पीला फूल देकर भी करते हैं।
विज्ञापन

रोज देकर लोग दोस्ती का हाथ भी बढ़ाते हैं। यही नहीं कहा जाता है कि दुश्मनी समाप्त करने के लिए शांति का प्रतीक सफेद गुलाब दिया जाता है। वैलेंटाइन वीक को लेकर बाजार में खूब रौनक है। पूर्व संध्या पर फूल विक्रेताओं पर लोगों की भीड़ रही। वहीं दुकानदार व कर्मचारी भी काफी व्यस्त रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा कारीगर व कर्मचारी गुलदस्ते सजाने में व्यस्त रहे। इसी के साथ ही बाजार में गुलाब की कीमत बढ़ गई। इसी के साथ बाजार में विभिन्न प्रकार के टेडीबियर सहित ग्रिटिंग कार्ड व गिफ्ट की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बीस से 50 हुआ गुलाब का फूल
वेलेंटाइन डे वीक के साथ ही बाजार में फूलों की मांग बढ़ गई है। वहीं इन दिनों शादियों के कारण भी फूलों की काफी मांग है। ऐसे में मांग के अनुरूप बाजार में फूलों के दाम भी बढ़ गए हैं। दूसरी तरफ वैलेंटाइन वीक के कारण भी दाम में उछाल आया है। सामान्य दिनों में जहां गुलाब का फूल बीस से तीस रुपये में मिल जाता था। वहीं रविवार को इसकी कीमत 50 रुपये रही। मॉडल टाउन स्थित फ्लावर शॉप संचालक सुशील कुमार ने बताया कि अभी गुलाब इतना महंगा नहीं हुआ है। सात फरवरी को मांग इतनी बढ़ जाती है कि यह सौ से डेढ़ सौ रुपये तक में बिकता है। चूंकि इन दिनों शादियां होती हैं। जिसके लिए जयमाला, दूल्हा दुल्हन की स्टेज, मंडप सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए फूलों की भारी मांग रहती है। जबकि प्यार का सप्ताह होने के कारण गुलाब की मांग भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। सुशील कुमार ने बताया कि पहले कहा जाता था कि इस दिन किशोर व युवा ही अपने प्यार का इजहार करते हैं। परंतु अब हर आयु के लोग अपने दिल की बात कहने के लिए इस दिन का इंतजार करते हैं।
फोटो:- 27 से 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed