फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vaishno Devi seats full one month before Navratri

Yamuna Nagar News: नवरात्रि से एक माह पहले वैष्णो देवी की सीटें फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi seats full one month before Navratri
नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की भक्तों में भारी होड़ है। जिसके चलते लोगों को जम्मूतवी, ऊधमपुर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही हैं। इस बार शरद नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं। हालांकि नवरात्रि में अभी एक माह का समय है, लेकिन ट्रेनों में सीट के लिए अभी से मारामारी शुरू हो गई है। हर दिन के साथ सभी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है। यही नहीं कई ट्रेनें ऐसी भी जिसमें नवरात्रि के दिनों के लिए अभी से नो रुम स्टेटस आ गया है।
विज्ञापन



बता दें कि हर साल शारदीय नवरात्रि में जिले से करीब 50 से 60 हजार लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब, सिरमौर सहित इंद्री, लाडवा इत्यादि क्षेत्रों के लोग यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं। इन गाड़ियों में अभी यह स्थिति बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 एक्सप्रेस में 16 अक्टूबर के लिए वेटिंग तक नहीं है। जबकि अन्य दिनों में वेटिंग 90 के पार है। इस ट्रेन में नवंबर माह की शुरुआत में कंफर्म टिकट मिल पा रही है। वहीं ऋषिकेश से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 14609 हेमकुंट एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर से 60 वेटिंग का हालही का स्टेटस है। इसके अलावा हरिद्वार जम्मू तवी गाड़ी संख्या 14605 एक्सप्रेस में अभी से वेटिंग 80 के पार चली गई है। इसी तरह जैसलमेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14645 शालीमार एक्सप्रेस में वेटिंग 110 के पार चली गई है। जबकि कोलकाता से चलकर जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 एक्सप्रेस में वेटिंग 50, हावड़ा से जम्मूतवी गाड़ी संख्या 12231 हिमगिरी एक्सप्रेस में वेटिंग 70 पहुंच गई है। इसी तरह भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ, गुवाहाटी जम्मूतवी लोहित, गोरखपुर जम्मू तवी अमरनाथ गाड़ियों में भी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


नवरात्रि में वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए हर साल विशेष गाड़ियां चलाई जाती हैं। अभी नवरात्रि में करीब एक माह शेष है। इस बार भी विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। शेड्यूल आते ही इसे जारी कर दिया जाएगा और इसके लिए आरक्षण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed