{"_id":"61d1ff57a069cc26f724ca3e","slug":"vaccination-of-teenagers-from-today-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl94797573","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों का टीकाकरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों का टीकाकरण आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण से बचाव लिए सोमवार से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण का शुभारंभ सोमवार को शहर के मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग तीन दिन से तैयारी कर रहा है। टीकाकरण की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।
अंबाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे। विभाग की योजना के अनुसार जिले के सात खंडों के कुल 15 स्कूलों में टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके बाद अन्य केंद्र बनाकर अभियान में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने जिले की किशोरों की संख्या के अनुसार हर केंद्र पर व्यवस्था की है। टीकाकरण बिना पंजीकरण के भी करवाया जा सकता है। इसके लिए पंजीकरण होना अनिवार्य नहीं है। किशोरों को केवल कोवाक्सीन ही लगाई जाएगी।
जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की संख्या करीब साढ़े 82 हजार है। जिले के निजी व सरकारी स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों की कुल संख्या 35 हजार है। करीब 50 किशोरों में पॉलिटेक्निक, आईटीआई सहित कॉलेज के विद्यार्थी हैं। बाकी ऐसे भी किशोर हैं जो पढ़ाई नहीं करते, बल्कि विभिन्न संस्थानों व प्रतिष्ठानों में काम करते हैं या दूसरे जिलों व शहरों में पढ़ाई करते हैं। जिले में कुल सात खंडों के विभिन्न स्कूलों में 15 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। चार केंद्र शहर में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं ओमिक्रॉन और कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी व निजी स्कूल, प्ले स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कोचिंग सेंटर इत्यादि बंद करने के आदेश दिए हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि राज्य सचिव की ओर से पत्र जारी कर सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। जिले के सभी स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। टीकाकरण के लिए स्कूल खोले जाएंगे।
जिले के 15 स्कूलों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। टीकाकरण अभियान की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दौरान कुल साढ़े 82 हजार किशोरों को टीका लगाया जाना है। जिसके लिए पर्याप्त डोज विभाग के पास है। - विजय परमार, कार्यकारी सिविल सर्जन।