{"_id":"61d3572d16e3fd124b49ce34","slug":"vaccination-of-5691-teenagers-in-the-district-on-the-first-day-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl949016164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहले दिन 5691 किशोरों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहले दिन 5691 किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन
शिविर में सबसे पहले टीका लगवाने वाले विद्यार्थी की शर्ट पर स्टीकर लगाते सांसद। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ष के 5691 किशोरों का टीकाकरण किया गया। इसका शुभारंभ मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सांसद रतनलाल कटारिया ने किया। सांसद ने पहले टीका लगवाने वाले विद्यार्थी की शर्ट पर वैक्सीनेशन का स्टीकर लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। वहीं जिले के कुल 18 केंद्रों पर पहले दिन किशोरों का टीकाकरण हुआ।
सभी खंडों के स्कूलों के साथ दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी किशोरों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान नाहरपुर और प्रतापनगर सामुदायिक केंद्र को सेंटर बनाया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम के शुभारंभ पर सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। बच्चे सुरक्षित और तंदुरुस्त रहेंगे तो देश स्वस्थ रहेगा, इसलिए बच्चों का टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष तक के सभी किशोरों का टीकाकरण हो, यह अभिभावक, अध्यापकों, अधिकारियों सहित हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है। इस अभियान में सभी को साथ देना होगा, ताकि जल्द से जल्द बच्चों को सुरक्षित किया जा सके। सांसद ने कहा कि इससे पूर्व हर घर दस्तक अभियान के तहत घर-घर, खेतों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर टीकाकरण किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी को वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत एक दिन में ढाई करोड़ वैक्सीन लगाकर देश ने नया कीर्तिमान बनाया है। लोगों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। कार्यक्रम के दौरान एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल एसके नरूला की मांग पर सांसद ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को पांच लाख रुपये से स्कूल में टाइल की सड़क बनवाने के निर्देश दिए। वहीं विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों, नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ व जिला प्रशासन के फ्रंट लाइन वर्कर्स ने जान की परवाह न किए बिना लोगों की रक्षा की है, जिस पर सभी को गर्व है।
विज्ञापन
अधिकारियों को किया सम्मानित
जिलास्तरीय कार्यक्रम में डीसी पार्थ गुप्ता, कार्यवाहक सिविल सर्जन दीपिका गुप्ता, डॉ. विजय विवेक, डॉ. विजय परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. वागीश गुटेन, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल संस्थान संयुक्त सचिव सुनील चंद्रा, प्रिंसिपल एसके नरूला उपस्थित रहे।
शुभारंभ से पहले 3433 बच्चों को लगे टीके
जिले में 18 केंद्रों पर एक साथ किशोरों का टीकाकरण शुरू किया जाना था। जिला स्तरीय कार्यक्रम मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होना था। यहां मुख्यातिथि के रूप में सांसद को दो बजे पहुंचना था, लेकिन वह पौने चार बजे पहुंचे। तब तक जिले के अन्य केंद्रों पर 3433 विद्यार्थियों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका था।