फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vaccination of 250 people in the camp, Yamunanagar

शिविर में 250 लोगों का टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of 250 people in the camp, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जीवन दीप संस्थान, गुर्जर कल्याण सभा व अनाज मंडी एसोसिएशन ने कपालमोचन स्थित गुर्जर धर्मशाला में रविवार को कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया। साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसके अलावा निशक्त लोगों को उपयोग उपकरण बांटे गए। शिविर में 250 लोगोें का टीकाकरण किया गया। वहीं 105 लोगोें ने रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं वनमंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक आशीष चौधरी, सीएमओ डॉ. शमा परवीन ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जीवनदीप संस्थान अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि रक्त अमूल्य है, जिसका कोई मूल्य नहीं है। विज्ञान इतनी उन्नति कर चुका है, लेकिन रक्त का कृत्रिम रूप नहीं तैयार कर पाया है। रक्त बनाया नहीं जा सकता है। यह केवल मानव की उदारता पर निर्भर करता है। रक्तदान आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। देशभर में हमें 1.20 करोड़ यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि हम 90 लाख यूनिट ही एकत्र कर पाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया वे नियमित रूप से रक्तदान करें, यह भी देश सेवा है। उन्होंने कहा कि जीवनदीप संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू व मलेरिया निपटने के लिए फॉगिंग मशीन देने का घोषणा की है। मंत्री ने लोगों का टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल होने का आह्वान किया। शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं 250 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। वहीं जरूरतमंद लोगों को कान की मशीनें, व्हीलचेयर, बैसाखी, वाकर व नजर के चश्मे बांटे गए। इसके अलावा करीब सौ लोगों की खून, पेशाब की जांच की गई। इस मौके पर चौधरी बरखा राम, प्रधान दलजीत सिंह, मोहनलाल बंसल, अरुण कुमार, सुरेंद्र बनकट, केहर सिंह, रमेश गुर्जर, प्रवेश कुमार, सोनू कुमार, अशोक कुमार, आशा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed