फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uttar Pradesh's water supply shut off due to falling water level in Yamuna

Yamuna Nagar News: यमुना का जलस्तर घटने पर यूपी का पानी किया बंद

Fri, 31 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh's water supply shut off due to falling water level in Yamuna
प्रतापनगर। हथिनी कुंड बैराज पर पानी में आई भारी गिरावट के चलते उत्तर प्रदेश को दी जाने वाली पानी की आपूर्ति रोक दी है। विभाग के अनुसार 1350 क्यूसेक से अधिक पानी होने पर उत्तरप्रदेश को पानी दिया जा सकता है। वीरवार को यमुना में मात्र 1336 क्यूसेक पानी दर्ज किया। जिसके चलते उत्तरप्रदेश को पानी नहीं दिया गया। यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो उत्तरप्रदेश में जल संकट गहरा सकता है। यमुना में पानी बढ़ेगा वैसे ही यूपी का पानी शुरू कर दिया जाएगा। हथिनीकुंड बैराज कार्यालय के गेज रीडर अली नवाज ने बताया कि हथनीकुंड बैराज पर शाम छह बजे मात्र 1688 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना में 352, पश्चिम नहर को 1336 क्यूसेक पानी दिया गया। पानी कम होने के कारण यूपी का पानी बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 1350 क्यूसेक से अधिक पानी होने पर ही यूपी को पानी दिया जाना शुरू किया जाता है। अभी कुल पानी में से पश्चिम नहर को भी मात्र 1336 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है जो ना काफी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे 1886, आठ बजे 1811, नौ बजे 2626, दस बजे 3648, सुबह 11 बजे 3973, दोपहर 12 बजे 4167, दोपहर एक बजे 2944, दो बजे 2739, तीन बजे 2180, शाम चार बजे 2079 और शाम पांच बजे 2008 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जबकि शाम छह बजे यमुना में कुल 1688 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed