फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Urea samples taken from dealers' shops

Yamuna Nagar News: डीलरों की दुकानों से लिए यूरिया के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Urea samples taken from dealers' shops
यमुनानगर। यूरिया की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बार फिर डीलरों की दुकानों से सैंपल लिए। इसे लेकर विभाग पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन

विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डॉ. बलबीर सिंह भान ने मंडेबर रोड जोड़ियां में यमुना फर्टिलाइजर से खाद के तीन सैंपल लिए। इसी के साथ लगते दरवेश इंटरप्राइजिज के यहां से खाद का एक सैंपल लिया गया। एसएमएस हरीश पांडे ने पेस्टीसाइड के दो सैंपल लिए। डाॅ. बीएस भान ने बताया कि इन सैंपल को जांच के लिए केंद्रीय लैब फरीदाबाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस माह में यूरिया तस्करी रोकने के लिए यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 10 जनवरी काे कृषि विभाग के मुख्यालय से संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप मील के नेतृत्व में आई टीम ने प्लाईवुड फैक्टरियों व दुकानों पर दबिश दी थी। उल्लेखनीय है कि प्लाईवुड फैक्टरियों में कृषि कार्यों में प्रयोग होने वाले यूरिया की तस्करी होती है। कृषि योग्य यूरिया का रेट काफी कम है। इसलिए फैक्टरियों में इसका इस्तेमाल ग्लू बनाने के लिए किया जाता है। अब यूरिया की तस्करी का नया तरीका डीलरों ने खोज लिया है। कोई पकड़ न ले इसके लिए कृषि योग्य यूरिया को टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बैग में भर कर फैक्टरियों में सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed