{"_id":"60f7266a8ebc3e834152bec2","slug":"urea-reaches-cooperative-societies-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl771820127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों में पहुंची यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों में पहुंची यूरिया
विज्ञापन
सहकारी समिति में पहुंची खाद की खेप।
- फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। सहकारी समितियों में यूरिया खाद मिलने की बाट जोह रहे किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। जिले में मंगलवार को एक लाख कट्टों की खेप पहुंची। यूरिया की कमी से परेशान किसानों ने रादौर में सोसायटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। खाद आने पर मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान समितियों पर पहुंचे।
किसान राजेश, कर्ण, रामेश्वर, सुनील कुमार, श्याम सैनी, सुरेश, राजेंद्र, विक्रम, प्रदीप कुमार, राकेश कश्यप आदि ने बताया कि रादौर क्षेत्र की बकाना, रादौर, बापौली, कांजनू, खुर्दबन, चमरोड़ी आदि सहकारी समितियोें में काफी समय से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही ती। यूरिया लेने के लिए क्षेत्र के लगभग 30 गांवों के सैकड़ों किसान धक्के खा रहे थे। इससे किसानों में सरकार और सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष था। उधर समितियोें के कर्मचारी पीछे से खाद की सप्लाई न होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेते थे।
किसानों ने बताया कि बाजार में यूरिया उपलब्ध है। बाजार में पेस्टीसाइड की दुकानों पर बिकने वाली यूरिया के साथ दुकानदार किसानों को दवाएं भी खरीदने का दबाव बनाते हैं, जिससे किसानों को यूरिया खाद के साथ दवाइयां भी खरीदनी पड़ रही है। सहकारी समितियों में खाद खरीदने पर साथ में दवाइयां खरीदने की कोई शर्त नहीं है।
विज्ञापन
किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि किसानों के लिए सहकारी समितियों में ज्यादा से ज्यादा खाद की व्यवस्था की जाए, जिससे किसान समय पर धान, गन्ने, चेरी व अन्य फसलों में यूरिया डाल सके। सहकारी समिति के सचिव सोनू गुलाटी ने बताया कि जिले में लगभग एक लाख खाद के कट्टों की सप्लाई हुई है। अब समितियोें में खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। किसानों को सहकारी समितियोें में खाद उपलब्ध होने की सूचना भेजी गई है।