फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uproar over removal of overloaded mining vehicles

Yamuna Nagar News: खनन के ओवरलोड वाहन निकलवाने पर किया हंगामा

Thu, 27 Feb 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Uproar over removal of overloaded mining vehicles
यमुनानगर। मंगलवार रात को जठलाना क्षेत्र की गुमथला चौकी पर खनन के ओवर लोड वाहनों से अवैध वसूली का मामला सामने आया।
विज्ञापन

हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता ने जब मौके पर पहुंचकर वीडियो बनानी शुरू की तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। अधविक्ता सर्वजीत सिंह ने डीजीपी और एसपी यमुनानगर को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला गुमथला चौकी का है। अधिवक्ता वरयाम सिंह ने बताया कि गुमथला चौकी के पास पुलिसकर्मी सुविधा शुल्क लेकर अवैध खनन व ओवरलोड का धंधा चल रहा है।
इसकी वीडियो भी बनाई गई है। जिसमें अस्थायी एंटी माइनिंग चौकी के सामने से ही इस तरह से वाहन निकल रहे थे।
जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद अधिवक्ता वरयाम सिंह अपने साथी अधिवक्ता सर्वजीत सिंह के पास देर रात को सवा 12 बजे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिसके बाद नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी डंडा लेकर भी आए थे। जिसके बाद एसएचओ को फोन कर इसकी सूचना दी गई थी। अधिवक्ता वरयाम सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत डीजीपी और एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ जठलाना तरसेम का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए गए थे। रात को ही पुलिसकर्मियों का मेडिकल किया गया था। जांच की जा रही है। अवैध वसूली के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed