फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uproar in the police station after the fear of cooking banned meat

प्रतिबंधित मांस पकाने की आशंका के बाद बवाल, थाने में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the police station after the fear of cooking banned meat
क्षेत्र के गांव पूरणगढ़ के दो ट्यूबवेल पर रविवार की रात पांच प्रवासी मजदूरों द्वारा प्रतिबंधित मांस पकाने की आशंका के बाद ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। साथ ही आरोपियों को सूचना पर पहुंची रादौर पुलिस के हवाले कर दिया। यही नहीं घटना के बाद गांव पूर्णगढ़, बप्पा और सदूरा के सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे डीएसपी रजत गुलिया ने मौके से बरामद मांस की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूर्ण गढ़ में छत्रपाल खिला राम किसान के दो ट्यूबवेल हैं, जिन पर बिहार के प्रवासी मजदूर रहते हैं। जब किसान शाम को अपने ट्यूबवेल पर गए तो उन्हें अजीब सी बदबू आई। पास जाकर देखा को कुछ मजदूर मांस पका रहे थे। इस संबंध में जब उनसे पूछताछ की गई तो आनाकानी करने लगे। प्रतिबंधित मांस होने की आशंका से लोगों का पारा चढ़ गया और उन्होंने पांचों प्रवासी मजदूरों की धुनाई कर दी और फिर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने में भी पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी रजत गुलिया ने मौके से बरामद मांस की जांच लैब में कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed