फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uproar at toll plaza, national highway jam, Yamunanagar

टोल प्लाजा पर हंगामा, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar at toll plaza, national highway jam, Yamunanagar
पुलिस को लिखित में शिकायत देते सिख समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर दो स्थानों पर लगे चार साहिबजादों की शहादत से संबंधित फ्लैक्सको फाड़ने के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। नाराज सिख समुदाय के लोगों ने मिल्क माजरा टोल प्लाजाबंद कर जमकर हंगामा किया और राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों बीच बैठ जाम लगा दिया। लोगों को कहना था कि चार साहिबजादों की बेअदबी करने वाले आरोपियों को पुलिस उनके हवाले करें। वे खुद उनका मुंह काला कर उन्हें सजा देंगे। सूचना मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और शिकायत देने की बात कही। शिकायत मिललने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखरखाव का काम देखने वाले चार कर्मचारियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद समाज के लोगों ने जाम खोला।
अंबाला के गांव सिरसगढ़ निवासी जसबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गुरुद्वारा दोसड़का का मुख्य सेवादार है। सिख समुदाय द्वारा 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चार साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाया गया था। इसके लिए छोटे साहिबजादों की शहादत से संबंधित पोस्टर और फ्लैक्स लगाए गए थे, जिनपर गुरुबाणी के शबद, छोटे साहिबजादों, माता गुजर कौर की तस्वीर लगी थी। एक फ्लैक्स बोर्ड 18 दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 344 सरस्वती नगर मोड़ व दूसरा कैल मोड़ के पास लगाया गया था।
विज्ञापन

वह मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के सरस्वती नगर मोड़ पर पहुंचे तो फ्लैक्स बोर्ड गायब मिले। कैल मोड़ पर भी फ्लैक्स बोर्ड नहीं मिला। जब वे मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर पहुंचे तो यहां उन्हें अपने फ्लैक्स बोर्ड के फ्रेम पड़े मिले। इन फ्रेम के कुछ हिस्सों पर फटे हुए फ्लैक्स थे। इससे सिख समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनका आरोप है कि यह फ्लैक्स बोर्ड टोल प्लाजा पर रखरखाव का काम देखने वाले सुपरवाइजर सतीश कुमार, रवि, हरीश व पंकज की ओर से उतारकर फाड़े गए हैं। छप्पर पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमति नहीं बनने पर फिर किया टोल प्लाजा पर बवाल
फ्लैक्स फाड़ने के मामला मंगलवार दोपहर को सामने आया था। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया था। सिख समुदाय के लोगों को एकत्रित होता देखकर टोल पर तैनात कर्मचारी भाग निकले थे। बाद में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सिख समुदाय के लोगों को समझाया था। वहीं, शांति बनाए रखने के लिए सिख समुदाय के लोगों की 11 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया था। सहमति न बनने पर बुधवार को फिर से समुदाय के लोगों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर हंगामा किया।

मामले में सिख समुदाय के लोगों की शिकायत आ गई है। शिकायत के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रमोद कुमार, उप पुलिस अधीक्षक

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा करते नाराज लोग। संवाद

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा करते नाराज लोग। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

टोल प्लाजा बंद कर जाम लगाते सिख समुदाय के लोग  संवाद

टोल प्लाजा बंद कर जाम लगाते सिख समुदाय के लोग संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed