फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   upabhokta phoram ne inshyorens kampanee ko 50 hajaar rupe harjaana dene ka diya aadesh

प्रदेशस्तरीय समारोह में जिले की स्काउटिंग टीम के 12 सदस्य सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
upabhokta phoram ne inshyorens kampanee ko 50 hajaar rupe harjaana dene ka diya aadesh
यमुनानगर। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र फरीदाबाद में स्थापित किया गया है। प्रशिक्षण केंद्र का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। जिसमें जिले की स्काउट्स टीम के 12 पदाधिकारियों को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षामंत्री एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास शर्मा ने की।
विज्ञापन

शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि कार्यक्रम में उनके सहित जिला नोडल ऑफिसर खेमलाल सैनी, डीटीसी इंदु राणा, डीओसी गाइड राका शर्मा, डीओसी कब पवन कुमार, डीओसी बुलबुल पूनम कौशल, बीओसी गाइड बिलासपुर सवीना वर्मा, बीओसी गाइड रादौर मीनाक्षी कांबोज, बीटीसी छछरौली सुदेश कुमार, बीओसी कब बिलासपुर मुक्ता देवी, बीटीसी रमेश भट्ट, बीओसी बिलासपुर रामेश्वर को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इन 12 पदाधिकारियों को स्काउटिंग में बेहतरीन कार्य करने के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सभी जिलों से आए हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स पदाधिकारियों ने अपने जिले के नाम का प्रशिक्षण केंद्र में पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को स्काउटिंग में शामिल होने के प्रेरित किया जा रहा है। स्काउटिंग विद्यार्थियों को अनुशासन सिखाती है और देश सेवा के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार नंदा, राष्ट्रीय आयुक्त एवं गुजरात पुलिस के महानिदेशक अनिल प्रथम, राज्य सचिव नवीन जयहिंद भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed