{"_id":"6a88ca799d42b7c0670af3f4","slug":"up-youth-arrested-with-261-grams-of-smack-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-161613-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 261 ग्राम स्मैक के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 261 ग्राम स्मैक के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी बरगली स्टाफ कम एंटी नारकोटिक सेल-2 की टीम ने कलानौर बॉर्डर से 261.44 ग्राम स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का एक युवक नशे की खेप लेकर कलानौर बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करेगा। सूचना पर गठित पुलिस टीम ने कलानौर बॉर्डर पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पैदल आ रहे युवक सहारनपुर के गंगोह निवासी दानिश को काबू कर लिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सौरभ की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 261.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। संवाद