फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unseasonal rain due to depletion of forest

Yamuna Nagar News: जंगल घटने से बेमौसम हो रही बारिश

Fri, 06 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain due to depletion of forest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीरवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह व उप सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए। वहीं उप नागरिक अस्पताल जगाधरी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज मंगला व कर्मचारियों भी पौधरोपण किया।

घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि पृथ्वी पर मनुष्य बढ़ते जा रहे हैं तथा जंगल कम हो रहे हैं। जिसका प्रभाव सीधे तौर पर पर्यावरण पर पड़ता है, जैसे तापमान में वृद्धि, असमय वर्षा या सूखा व अन्य कई प्रभाव पड़ते हैं, जो आने वाले समय में मनुष्य जीवन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अतः समय-समय पर पौधे लगाना आवश्यक है।
विज्ञापन

राजेश सपरा ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए तथा अपने बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि मनुष्य द्वारा किया जाने वाले सभी कार्यों से पर्यावरण में कार्बन व गैसों की अधिकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे केवल पेड़ लगाकर व जीवनशैली में बदलाव द्वारा ही कम किया जा सकता है। डॉ. दिव्या मंगला ने कहा कि शहरों में पेड़-पाैधे लगाने के लिए लोगों के पास पर्याप्त जगह नहीं है, जिसका विकल्प छतों पर गार्डन बनाना, गमलों में पौधे लगाकर रखना, बालकनी गार्डन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed