{"_id":"5db741068ebc3e93d33e8564","slug":"unmarried-girl-gives-birth-to-a-pity-girl-yamuna-nagar-news-knl98293166","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगरः कारोबारी की अविवाहित नौकरानी ने दिया बच्चे को जन्म, पिता का नाम पूछने पर चुप हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगरः कारोबारी की अविवाहित नौकरानी ने दिया बच्चे को जन्म, पिता का नाम पूछने पर चुप हुई
Tue, 29 Oct 2019 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक अविवाहित युवती ने सिविल अस्पताल में रविवार रात बच्ची को जन्म दिया। शहर की एक कॉलोनी में साढ़े तीन माह पहले एक कारोबारी के यहां नौकरी करने आई थी। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन और चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी की टीम शहर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नौकरानी की काउंसलिंग की। काउंसलिंग में नौकरानी ने बच्ची के पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बस केवल इतना कहा कि मेरी बच्ची की शक्ल उसके पिता से मिलती है। फिलहाल पुलिस ने युवती के परिवार को सूचना दे दी है। परिवार के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को सिविल अस्पताल में एक 19 वर्षीय अविवाहिता युवती आई। रात को उसने सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल की तरफ से इसकी सूचना पर चाइल्ड लाइन को दी गई। सूचना पर चाइल्ड लाइन निदेशिका एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य डा. अंजू बाजपेयी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आंचल व शहर थाना एडिशनल एसएचओ प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच। पुलिस और चाइल्ड वेेेलफेयर सोसाइटी की टीम ने युवती की काउंसलिंग की।
काउंसलिंग में उसने बताया कि वह साढ़े तीन माह पहले एक एजेंसी के माध्यम से शहर के एक कारोबारी के यहां नौकरी पर लगी थी। दीवाली की रात उसने बच्ची को जन्म दिया। चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य बाजपेयी ने युवती से पूछा कि वह नवजात को साथ ले जाना चाहती है या फिर शिशु गृह भेजना चाहती है। उसने जवाब दिया कि वह उसे अपने साथ रखना चाहती है। जब उससे पूछा गया कि बच्ची के पिता कौन हैं तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि उसने ये जरूर कहा कि नवजात की शक्ल उसके पापा से मिलती है।
विज्ञापन
इसके अलावा युवती ने काउंसलिंग में अन्य किसी सवाल के जवाब नहीं दिए। पुलिस ने उसके परिवार के बारे में पता कर उन्हें इसकी सूचना दी। देर शाम तक युवती का परिवार अस्पताल नहीं पहुंचा था। टीम सदस्य ने अस्पताल प्रबंधक को कहा गया है कि जब तक वे अपनी काउंसलिंग नहीं कर लेते तब तक बच्ची की छुट्टी न की जाए। वहीं, पुलिस जिस एजेंसी के माध्यम से उसे कारोबारी के घर नौकरी पर रखा गया था, उस एजेंसी से भी पूछताछ करेगी।
अस्पताल में अविवाहित युवती द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना पर वे अस्पताल पहुंची थी। युवती की काउंसलिंग करवाई गई है। काउंसलिंग में अभी युवती न तो बच्ची के पिता के बारे में कुछ बता रही है और न ही जहां पहले नौकरी करती थी, उसकी जानकारी दे रही है। मंगलवार को भी युवती की काउंसलिंग की जाएगी। युवती के परिवार व एजेंसी से भी बातचीत की जानी है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- डा. अंजू वाजपेयी, सदस्य, चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी।
अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। युवती के परिवार को सूचित कर दिया गया है। परिवार का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी। ये एक परिवार से जुड़ा मामला है। हालांकि जिस परिवार के पास युवती नौकरी करती है, यहां वह साढ़े तीन माह से नौकर है। इससे पहले वह कहां नौकरी करती थी। इसके बारे में संबंधित एजेंसी से जानकारी ली जाएगी।
- प्रमोद वालिया, एडिशनल एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।