फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Union Home Minister Shah will solve the political equation today

Yamuna Nagar News: केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज साधेंगे सियासी समीकरण

Mon, 23 Sep 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Shah will solve the political equation today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी में सोमवार को भाजपा की रैली दोपहर 2:30 बजे होगी। रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस दौरान वे जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे, साध ही जातीय समीकरणों को भी साधेंगे। अमित शाह यमुनानगर इस प्रकार की रैली में पहली बार पहुंच रहे हैं।
जिले की यमुनानगर विस क्षेत्र से भाजपा के घनश्याम दास अरोड़ा, जगाधरी से कंवरपाल, रादौर से श्याम सिंह राणा और साढौरा से बलवंत सिंह चुनावी रण में हैं। वहीं शाह की रैली के बाद जिले की राजनीति के कई समीकरण भी बदलेंगे। उधर, शाह के रैली में पहुंचने को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रैली को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली भाजपा की रैली में सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए कई सुरक्षा एजेंसियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। स्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। खोजी कुत्ते की मदद से रैली स्थल के अलावा अनाज मंडी के अंदर अन्य स्थानों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रैली स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है तथा रैली में पहुंचने वाले लोगों की जांच के बाद ही पंडाल में बैठने दिया जाएगा। इसके लिए मैटल डिडक्टर से चेकिंग होगी। इसके अलावा जगाधरी अनाज मंडी पहले व दूसरे गेट पर तथा मंडी के अंदर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।

रैली को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं। सिक्योरिटी प्लान को देखते हुए जांच के बाद ही रैली पंडाल के अंदर लोगों को जाने दिया जाएगा। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी रैली पर नजर बनाए रखेगा। - -गंगाराम पूनिया, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed