फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncontrollable canter hit the bike, one killed and the other injured

तेज रफ्तार कैंटर ने लकड़ी ठेकेदार को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable canter hit the bike, one killed and the other injured
यमुनानगर। फैक्टरी से बाइक पर लौट रहे दो लकड़ी ठेकेदारों को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे एक ठेकेदार को कैंटर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी शुभम ने बताया कि उसके पिता राकेश कुमार औरंगाबाद स्थित स्वर्णा प्लास्टिक फैक्टरी में लकड़ी की ठेकेदारी करते हैं। उसके पिता के साथ सुंदर विहार कॉलोनी निवासी राजिंद्र कुमार भी लकड़ी ठेकेदार थे। दोनों हर रोज एक ही बाइक पर फैक्टरी आते- जाते थे। सोमवार की शाम उसके पिता व राजिंद्र कुमार फैक्टरी से छुट्टी कर घर लौट रहे थे। बाइक उसके पिता राकेश कुमार चला रहे थे।
विज्ञापन

रादौर रोड पर जब वे ममीदी मोड़ के पास पहुंचे तो जोड़ियों की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता व राजिंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस दौरान कैंटर का पहिया राजिंद्र को कुचलता हुआ निकल गया। जबकि उसके पिता घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां राजिंद्र को डाक्टर ने मृत घोषित किया। जबकि उसके पिता को उपचार दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई रिषीपाल का कहना है कि आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed