फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths lost their lives in road accidents

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान

Mon, 31 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths lost their lives in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। साढौरा मार्ग पर गांव कुराली के समीप और छछरौली मार्ग पर गांव छौली के समीप हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव रसूलपुर की सुरेंद्र कौर ने बताया कि वह अपने पति राजकुमार के साथ मोटरसाइकिल पर साढौरा की ओर जा रहे थे। दोपहर को जैसे ही गांव कुराली के समीप पहुंचे तो पीछे से तीव्र गति से आ रहे ट्रक-ट्राले ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछल कर सड़क के एक ओर गिर गई। उसका पति राजकुमार मोटरसाइकिल सहित ट्राले के नीचे आ गया।
विज्ञापन

ट्राले का अगला पहिया उसके पति के सिर से ऊपर से गुजर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्राला चालक मौका देखकर फरार हो गया। एंबुलेंस से पति को जगाधरी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस को दी शिकायत में गांव पंजेटो निवासी मनदीप कुमार ने बताया कि वह पड़ोस के मोहित के साथ मोटरसाइकिल पर सामान लेने के लिए बिलासपुर आए थे। सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही गांव छौली को पार किया तो छछरौली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह उछल कर सड़क से नीचे गिर गया वहीं उमोहित सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed