फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths died in two road accidents

सड़क पर तेज रफ्तार व लापरवाही पड़ी भारी, हादसों में दो युवकों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in two road accidents
सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार व चालक की लापरवाही फिर भारी पड़ी है। तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते अलग अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा छछरौली के गांव मानकपुर के पास दो बाइकों की टक्कर से हुआ। यहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा अंबाला रोड पर हुआ। यहां चालक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार युवक ट्रॉले में जा टकराया। इसमें युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कोट बसावा सिंह निवासी वहीद ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। उसका छोटा बेटा इशान खान (18) ने 12वीं कक्षा के पेपर दिए हुए हैं। बुधवार सुबह उसका बेटा इशान खान अपने निजी काम से बाइक पर गांव मानकपुर गया था। वहां से काम निपटाने के बाद उसका बेटा घर वापस आ रहा था। करीब पौने 12 बजे उसका बेटा जब गांव कोट बसावा सिंह चौंक के पास पहुंचा तो कोट माजरी की तरफ से एक बाइक सवार तेज गति से आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए गलत दिशा में आकर सीधी टक्कर उसके बेटे की बाइक को मार दी। टक्कर लगते ही उसका बेटा इशान बाइक समेत सड़क पर नीचे गिर गया। सड़क पर गिरने से उसके सिर व शरीर पर काफी चोटें आई। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक मतलूब के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, गांव भंभोली निवासी कुलदीप ने बताया कि वह पॉली प्लास्टिक फैक्टरी में जॉब करता है। रात साढ़े 12 बजे वह ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था। जब वह अंबाला रोड पर चावला पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसके आगे आगे एक 22 वर्षीय युवक भी अपनी बाइक पर जा रहा था। उसके आगे एक ट्राला जा रहा था। पेट्रोल पंप के नजदीक अचानक से ट्राला चालक ने ब्रेक लगा दी। अचानक ट्राला रुकने से उसके पीछे चल रहा बाइक सवार युवक उससे टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपित ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चलक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed