फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths caught stealing wheat on a bike

Yamuna Nagar News: बाइक पर गेहूं की चोरी करते दो युवक पकड़े

Fri, 02 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught stealing wheat on a bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जगाधरी अनाज मंडी से बाइक पर गेहूं चोरी करते दो युवकों को मजदूरों ने पकड़ लिया। आरोपियों पर अनाज मंडी से करीब 200 कट्टे गेहूं के चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुनीत कंबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अनाज मंडी में आढ़त है। 30 अप्रैल को सुबह साढ़े पांच बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक अनाज मंडी में आए। आरोपियों ने उसकी दुकान के सामने से गेहूं का कट्टा उठाकर बाइक पर रख लिया। इस दौरान दुकान पर काम करने वाली लेबर ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया। लेबर ने फोन करके घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने शिकायत पुलिस में करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी जब बाइक पर भागने लगे तो स्लिप होने से वह नीचे गिर गए। जिससे उनको चोटें आई। उसने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान गंगानगर कॉलोनी निवासी अक्षय और विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सागर के रूप में हुई। आरोपियों ने अनाज मंडी से करीब 200 कट्टे गेहूं चोरी किया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed