फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths caught running away after committing theft

Yamuna Nagar News: चोरी करके भाग रहे दो युवकों को पकड़ा

Thu, 21 Aug 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Aug 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught running away after committing theft
साढौरा। गांव गलौड़ी में मंगलवार रात को दो युवकों को ग्रामीणों ने उस समय दबोच लिया, जब वह चोरी की नीयत से मेडिकल स्टोर संचालक हरकेश सैनी के घर के अंदर घुसे। चार युवकों ने घर के अंदर घुस एक कमरे में रखे दो मोबाइल व पर्स चोर कर लिए थे। इसी दौरान घर से सामान खंगालने की आवाज सुन हरकेश की नींद खुल गई, वह कमरे से बाहर आए। तब दो युवक भाग गए, पर दो को ग्रामीणों की मदद से देर रात पकड़ लिया गया। दोनों को ग्रामीणों ने बुधवार सुबह उन्हें साढौरा पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

हरकेश सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त की रात को खाना खाने के बाद वह और परिवार के अन्य लोग सो गए थे। देर रात एक बजे घर से कुछ शोर सुनाई दिया। जब उठकर देखा तो कमरे से चार युवक दो मोबाइल व पर्स चुराकर भाग रहे थे। शोर मचाते हुए चारों का पीछा किया। कुछ देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। दो युवक भागने में सफल हो गए, पर दो को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। बुधवार सुबह दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed