फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths arrested with stolen bike

Yamuna Nagar News: चोरी की बाइक के साथ दो युवक काबू

Fri, 21 Jun 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with stolen bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को काबू किया है। आरोपी चोरी की बाइक सहारनपुर बेचने जा रहे थे। आरोपियों से चोरी की बाइक व ढाबे से चोरी किया गया इनवर्टर व बैटरी बरामद किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंचार्ज सुखविंद्र राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक को लेकर रसूलपुर मोड बिलासपुर से होते हुए जाएंगे। इस सूचना पर उप निरीक्षक राजेश की टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवकों को काबू कर बाइक के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

पूछताछ पर आरोपियों की पहचान गांव मारवा निवासी सागर व गांव सुहाना निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंने यह बाइक 19 जुलाई को बिलासपुर थाना क्षेत्र से चोरी की थी। इसके अतिरिक्त पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब 8 महीने पहले गांव चाहड़वाला रोड से एक ढाबे से इनवर्टर व बैटरी चोरी किया था। आरोपियों से चोरी किया गया इनवर्टर व बैटरी को बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed