फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two trees stand in the middle of the road, causing inconvenience to commuters

Yamuna Nagar News: सड़क के बीच खड़े हैं दो पेड़, लोगों का आने-जाने में दिक्कत

Mon, 24 Aug 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two trees stand in the middle of the road, causing inconvenience to commuters
रादौरी रोड पर गली के बीच में खड़े सफेदे के पेड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। शहर के रादौरी रोड पर जाटनगर की गली के बीच में खड़े दो सफेदे के पेड़ों को लोगों ने कटवाने की मांग की है। गली के बीच खड़े सफेदे के पेड़ों के बीच से बिजली की हाईटेंशन तारे भी गुजर रही है। बारिश के कारण बिजली की तारो से पेड़ों में करंट आने की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों में भय है। वहीं, लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
काफी समय से लोग प्रशासन से गली के बीच खड़े पेड़ों को हटाने की मांग करते आ रहे है। परंतु प्रशासन की ओर से लोगों की इस मांग को पूरा नहीं किया गया। इससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। अमित राणा, अजय शर्मा, अंकित पाल, कपिल वर्मा, सतीश कांबोज, राकेश कुमार व अन्यों ने बताया कि शहर के जाट नगर में रादौरी रोड पर 33 फीट की गली में दो सफेदे के पेड़ खड़े हैं।
विज्ञापन

इससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि पेड़ों को गली के बीच से हटाकर आने जाने का रास्ता खुलवाया जाए। बिजली निगम के खंभे भी गली के बीच में लगे हुए थे। लोगों की मांग पर निगम ने खंभे भी गली के बीच से हटवा दिए है। अब गली के बीच में पेड शेष बचे है। जिन्हें जल्द से जल्द हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed