फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two students studying in class nine of the same school are missing

Yamuna Nagar News: एक ही स्कूल के नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Two students studying in class nine of the same school are missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के देवी भवन बाजार की काहारन गली व शिव मंदिर सेठान गली से दो किशोर लापता हो गए। दोनों ही किशोर जगाधरी के एसडी मॉडल स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र हैं। दोनों 13 फरवरी की रात घर से एक्टिवा पर निकले थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो उनकी एक्टिवा रेलवे स्टेशन यमुनानगर-जगाधरी की पार्किंग में खड़ी मिली। माना जा रहा है कि दोनों किशोर किसी ट्रेन में चढ़ कर घूमने के लिए निकल गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

किशोरों के पिता ने बूड़िया चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 15 साल का बेटा जगाधरी के एसडी मॉडल स्कूल में पढ़ता है। बेटे के साथ सेठान गली निवासी उसका दोस्त भी उसकी ही कक्षा में पढ़ता है। दोनों नौवीं कक्षा के छात्र है। 13 फरवरी की रात करीब आठ बजे दोनों बिना बताए घर से कहीं चले गए। जब दोनों काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो उनकी काफी तलाश की गई। हताश होकर पुलिस को सूचना दी गई। जांच में सामने आया है कि दोनों किशोर कुछ दिन से घर पर शिमला जाने की बात कह रहे थे। ऐसे में पुलिस शिमला में भी उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed