फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two students drowned in the canal in Yamunanagar

नहर पार करने की लगी शर्त: यमुना नहर के गहरे पानी में डूब गए दो छात्र, पेपर देने के बाद नहाने उतरे थे

Fri, 21 Mar 2025 04:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

यमुनानगर में स्कूल से पेपर देकर नहाने यमुना नहर में उतरे दो छात्र पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नहर पार करने की शर्त लगी थी। 

विज्ञापन
Two students drowned in the canal in Yamunanagar
नहर में डूबे छात्रों की की जा रही तलाश। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में नहर में दो छात्र डूब गए। बाडी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय दो छात्र गहरे पानी में उतर गए, जिसके बाद दोनों पानी में डूब गए। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी। नहर में डूबने वाले छात्रों के साथियों ने बताया कि दोनों ने नहर पार करने की शर्त लगाई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक स्कूल के करीब 15-16 छात्र पेपर के बाद नहर में नहाने के लिए चले गए। जिनमें विजय नगर कॉलोनी निवासी कृष्णा और हमीदा निवासी लक्की भी था। नहर के किनारे पर पानी कम होने के कारण सभी नहाने में व्यस्त थे। 
विज्ञापन




लक्की और कृष्णा और एक अन्य छात्र के बीच नहर को पार करने की शर्त लग गई। इसके बाद वह नहर को पार करने लगे। एक तो नहर पार कर गया। लेकिन, लक्की और कृष्णा नहर के बीच धार और गहरे पानी में डूब गए। छात्रों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर शहर थाना यमुनानगर और सदर थाना यमुनानगर पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कराई। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसओ सदर थाना यमुनानगर दलजीत सिंह ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र नहर में नहाने के लिए आए थे। नहाते समय शर्त लगाकर नहर को पार करने लगे थे। बताया जा रहा है कि कृष्णा परिवार में दो भाई बहन है और लक्की के एक भाई और एक बहन ओर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed