फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two sisters were beaten and thrown out of the house by their in-laws, case filed against five

Yamuna Nagar News: ससुरालियों पर पीटकर घर से निकालने का आरोप, पांच पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Two sisters were beaten and thrown out of the house by their in-laws, case filed against five
यमुनानगर। गांधी नगर थाना पुलिस ने विकास नगर निवासी आरती व उसकी बहन ज्योति की शिकायत पर उनके पतियों पंजाब के नकोदर निवासी हरजिंद्र सिंह व सुखविंदर सिंह के अलावा ससुर अवतार सिंह, सास दलबीरों व ननद हरदीप कौर पर केस दर्ज किया है। दोनों बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जब वह गर्भवती हुई तो दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने घर पर ही उसकी डिलीवरी कराई। घर पर ही उसे 16 घंटे तक तड़पाया गया। जिसके चलते जन्म लेते ही उसका बच्चा मर गया। इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया गया। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। आरती की बहन विकास नगर निवासी ज्योति ने बताया कि उसकी शादी भी आरती के जेठ नकोदर निवासी सुखविंदर सिंह से हुई थी। आरोप है कि आरोपियों ने दहेज में उससे पांच लाख रुपये की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। बेटी होने पर आरोपियों ने उसे और अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक दिन आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed