{"_id":"60f33ffa8ebc3e6d823bba36","slug":"two-sister-injured-from-curent-yamuna-nagar-news-knl768688187","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत साफ करते बहनों को लगा करंट, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत साफ करते बहनों को लगा करंट, गंभीर
विज्ञापन
मां के साथ गांव फतेहगढ़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सफाई करने आईं दो किशोरियां को छत से गुजर रही बिजली की तार से करंट लग गया। इससे दोनों लड़कियां छत से नीचे गिर गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उनसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दूसरी लड़की को इलाज के कुछ देर बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। वहीं ट्रामा सेंटर रेफर की लड़की की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
फतेहगढ़ की आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत सीमा सैनी ने बताया कि शनिवार को 15 वर्षीय बेटी डोली व 13 वर्षीय वर्षा के साथ केंद्र की सफाई करने आई थी। मां का हाथ बटाने के लिए दोनों बहने छत की सफाई करने ऊपर चली गई। जबकि सीमा आंगनबाड़ी केंद्र के कमरों की सफाई कर रही थी। छत की सफाई करने के दौरान दोनों बहने पास से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गई। इससे दोनों को जोरदार करंट लगा। करंट के झटके से दोनों छत से नीचे गिर गईं और बुरी तरह जख्मी हो गईं। डोली के पेट में गहरी चोट होने के चलते उसे रेफर कर दिया। वहीं वर्षा के हाथ, पैर व अन्य अंगों पर चोट आई है।
बिजली निगम के एसडीओ पंकज देसवाल ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले ही चार्ज लिया है। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है, तो निरीक्षण करवाएंगे और केंद्र के ऊपर से तार हटवा दी जाएंगी। उधर सीडीपीओ रेनू शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में कोई भी कर्मचारी अपने बच्चों से काम नहीं करवा सकता। यदि आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मचारी ने अपने बच्चों से काम करवाया है, तो वह कार्रवाई करेंगी।