फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two sides clashed in women's police station, son-in-law's head blown

महिला थाने में भिड़े दो पक्ष, दामाद का सिर फोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in women's police station, son-in-law's head blown
यमुनानगर। दंपती में चल रहे विवाद का निपटारा कराने के लिए महिला थाना में काउंसिलिंग के दौरान झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। महिला पक्ष के लोगों ने महिला के पति को जमकर पीटा और उसका सिर फोड़ दिया। मामला बढ़ने पर शहर थाना पुलिस पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर उसके ससुर और साले समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद के राजेंद्र नगर निवासी पारचा ने बताया कि उसकी शादी विष्णुनगर निवासी प्रतिभा के साथ हुई थी। उसके पास दो बच्चे हैं। कुछ दिनों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। जिस पर उसकी पत्नी प्रतिभा अपने मायके में रह रही थी। उसकी पत्नी ने महिला थाना में उसके व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दे रखी है। इसी मामले में महिला थाना पुलिस की ओर से उनके बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को महिला थाना पुलिस ने उसके व उसकी पत्नी पक्ष को काउंसलिंग के लिए थाना में बुलाया था। यहीं पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। पारचा ने बताया कि वह काउंसिलिंग के दौरान बाहर निकलकर फोन पर बात करने लगा तभी ससुर श्याम लाल ने उसे थप्पड़ मार दिया। इतने में उसका साला हरीश कुमार, उसके चाचा का लड़का और दो अन्य युवक आ गए। इन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उसे जमकर पीटा। उसके सिर पर नुकीली चीज से वार कर घायल कर दिया। थाने में झगड़े से हड़कंप मच गया। महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह उसको पीटते रहे। बाद में शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी श्याम लाल, हर्ष कुमार, मोनू व चरणजीत सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed