{"_id":"8472d75c0870a02a0c356cf9ae8fcba8","slug":"two-real-sisters-out-of-the-house-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो सगी बहनों को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए दो सगी बहनों को घर से निकाला
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Thu, 06 Feb 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। आईटीआई के नजदीक स्थित कालोनी निवासी दो सगी बहनों ने ससुरालपक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर उनके पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
यमुनानगर शहर पुलिस को दी शिकायत में आईटीआई के नजदीक स्थित कालोनी निवासी सोनिया व उसकी बहन बबली ने कहा कि उनका विवाह पटियाला निवासी बलविंद्र व प्रवीण के साथ हुआ था। शादी के समय उनके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया।
हालांकि कई बार उनके मायके पक्ष के लोगों ने उनकी मांगों को पूरा किया, लेकिन उनकी मांगे बढ़ती चली गई। आरोप है कि जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। जिसके बाद वे अपने घर आ गई और पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बलविंदर व प्रवीण साहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
परमेश