फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two real brothers arrested with smack

Yamuna Nagar News: दो सगे भाई स्मैक के साथ गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers arrested with smack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो सगे भाइयों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 24.27 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों भाई नशा बेचने का लंबे समय से काम कर रहे थे। पुलिस को इनकी तलाश थी।
सेल इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर सवार होकर नशा बेचने के लिए कच्ची पश्चिमी यमुना नहर पटरी हमीदा पर खड़े हैं। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक ओम प्रकाश की टीम ने मौके पर जाकर बाइक सहित दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान खड्डा कॉलोनी हमीदा निवासी गुलजार व दिलशेर के नाम से हुई।
विज्ञापन

मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट विभाग के उपमंडल अधिकारी धर्मपाल को बुलाया गया। उनके सामने पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी ली तो गुलजार से 10 ग्राम स्मैक व दिलशेर से 14 ग्राम 27 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। टीम ने कुल 24 ग्राम 27 मिलीग्राम दोनों भाइयों से स्मैक पकड़ी। इंचार्ज वालिया ने बताया कि इन आरोपियों की टीम लंबे समय से तलाश में थी। आरोपी बिना नंबर बाइक पर नशा बेचने का काम करते थे। आरोपी दिलशेर पर पहले भी नशा तस्करी व आरोपी गुलजार पर आर्म्स एक्ट के विभिन्न मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed