फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two pucca lanes and underground drains will be built in Shivpuri B from 22.48 lakh

शिवपुरी बी में 22.48 लाख से बनेगी दो गलियां व अंडरग्राउंड नालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two pucca lanes and underground drains will be built in Shivpuri B from 22.48 lakh
नगर निगम के वार्ड नंबर 21 की शिवपुरी बी कॉलोनी के हजारों लोगों को अब कच्ची गलियों व बारिश में जलभराव की दिक्कत नहीं होगी। नगर निगम की ओर से यहां पक्की गलियों व अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा। 22.48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो गलियों व नालियों के निर्माण का मंगलवार को मेयर मदन चौहान ने क्षेत्र के मौजिज लोगों से नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। गलियों व नालियों के निर्माण से लोगों को जहां कच्ची व कीचड़ युक्त गलियों से निजात मिलेगी। वहीं, बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

बता दें कि शिवपुरी बी कॉलोनी में लंबे समय से कच्ची गलियों व पानी की निकासी की समस्या से लोग परेशान थे। पहले कॉलोनी अनियमित थी, हाल ही में सरकार द्वारा नियमित की गई कॉलोनियों में शिवपुरी बी कॉलोनी भी शामिल है। कॉलोनी नियमित होने के बाद नगर निगम की ओर से इन कॉलोनियों में पक्की गलियों, नालियां, सीवरेज व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में शिवपुरी बी कॉलोनी में सोनू अग्रवाल किराना स्टोर से मित्तल गिफ्ट स्टोर तक व विजय कुमार के घर से प्रभू राम के घर तक पक्की गलियों व दोनों तरफ अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा। निगम की ओर से कुछ दिन पहले इनका टेंडर किया गया। 22.48 लाख रुपये से बनने वाली दोनों गलियों व नालियों के निर्माण की शुरूआत मंगलवार को मेयर मदन चौहान ने करवाई। मेयर चौहान ने गलियों के निर्माण का शुभारंभ खुद न करके क्षेत्र के लोगों से करवाया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय पर गलियों व नालियों के निर्माण को पूरा करने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही निगम अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त न करने की बात कही। मौके पर पार्षद अभिषेक मोदगिल, एक्सईएन रवि ओबरॉय, जेई अभिषेक शर्मा, विनोद शर्मा, रामसिंह रावत, भनौट, भगवान दास, बृजपाल शर्मा, पप्पी सहगल, डा. रतन सिंह, डा. बग्गा, बलराम बक्शी, संजय भारद्वाज, टोनी, पित्ता, सुरेंद्र छिंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed