फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two police officers brought honor to the state by winning gold medals

Yamuna Nagar News: दो पुलिसकर्मियों ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

Wed, 04 Feb 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two police officers brought honor to the state by winning gold medals
 स्वर्ण पदक विजेता पुलिस कर्मियों के साथ एसपी कमलदीप गोयल। प्रवक्ता - फोटो : राइफल से मटकी फोड़ने का वायरल वीडियो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महाराष्ट्र के पुणे में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित आठवीं हरियाणा मास्टर गेम्स में जिला पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए अनुभवी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में निरीक्षक रणदीप सिंह और उप निरीक्षक एवं पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने अपने-अपने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। रणदीप सिंह ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेते हुए अपनी फिटनेस और अनुशासन का शानदार उदाहरण पेश किया। उन्होंने विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

वहीं उप निरीक्षक चमकौर सिंह ने वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग स्पर्धाओं में अपनी ताकत और तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि पुलिस बल के जवान शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह सक्षम और मजबूत हैं। उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि कठिन ड्यूटी के बावजूद खेलों के प्रति समर्पण और अभ्यास से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कमलदीप गोयल ने दोनों कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी पुलिस विभाग की असली शक्ति हैं। पुलिस विभाग हमेशा अपने जवानों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करता रहा है, क्योंकि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। भविष्य में भी जिला पुलिस विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। इन सफलताओं से आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मी खेलों की ओर प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed