Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two people including an elderly man died due to drowning in a canal

Yamuna Nagar News: नहर में डूबने से बुजुर्ग समेत दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two people including an elderly man died due to drowning in a canal
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से एक व्यक्ति और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है जबकि, बुजुर्ग का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर गली नंबर तीन का रहने वाला राजेश जगाधरी की एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। वह काफी समय से परेशान चल रहा था। शुक्रवार को होली खेलने के बाद उसने अचानक नहर पर पहुंच कर नहर में छलांग लगा दी। इससे वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी है।
उधर, दूसरा हादसा भी आजाद नगर के पास ही हुआ। बताया जा रहा है कि कालिंदी काॅलोनी निवासी 74 वर्षीय अमरजीत सिंह शनिवार सुबह को नहर के पास गए थे। उसी समय उनका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। बुजुर्ग की पैर फिसलने से नहर में डूबने से हुई। जबकि, राजेश की मौत नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed