{"_id":"6636a32f3ebc32cd6a0f8439","slug":"two-people-caught-with-huge-quantity-of-liquor-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-118486-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोग पकड़े
Sun, 05 May 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 05 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। पुलिस ने एक टाटा ऐस गाड़ी से 92 पेटी बोतल अंग्रेजी व देशी शराब, 29 पेटी अध्धे सहित 21 पव्वों की पेटियां बरामद की। भारी मात्रा में पकड़ी गई यह शराब अवैध रूप से यमुनानगर से नुकंभ ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एक शराब ठेकेदार के सेल्समैन व गाड़ी चालक को भी पकड़ा है। साथ ही एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक्साइज स्टाफ के एचसी आजाद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब ठेकेदार बृजपाल का जठलाना क्षेत्र के गांव पालेवाला में ठेका है। इसके अलावा नुकंभ यूपी में भी उसने शराब का ठेका लिया है। आरोप है कि ठेकेदार पालेवाला शराब ठेके की आड़ में यमुनानगर गोदाम से देसी व अंग्रेजी शराब अवैध रूप से नुकंभ ठेके पर सप्लाई करता है।
आज भी एक गाड़ी यमुना नदी के पुल के रास्ते नुकंभ में जाएगी। सूचना पर टीम बनाई और संधाला समीप यमुना नदी पुल से होकर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक टाटा ऐस गाड़ी आती दिखाई दी। जिसके पिछले हिस्से को काले रंग की पन्नी से ढका हुआ था। गाड़ी को रोकने का इशारा किया। गाड़ी में दो व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने पूछने पर अपनी पहचान संजीव कुमार उर्फ सोनू निवासी कांसापुर गाड़ी चालक व सुखविंद्र निवासी गुमथला नुकंभ ठेेके के सेल्समैन बताई। जांच में उनके पास एक रवाना पास मिला, जो पालेवाला से सबबैंड नुकंभ के नाम जारी था। जांच में गाड़ी से देसी शराब की 75 पेटी बोतल, 23 पेटी अध्धे व 20 पेटी पव्वे मिले, वहीं अंग्रेजी शराब की 17 पेटी बोतल, चार पेटी अध्धे व 1 पेटी पव्वे बरामद हुए।