{"_id":"646d0e1d3f85e9b2c6072c76","slug":"two-parties-face-to-face-in-the-dispute-of-panchayati-land-yamuna-nagar-news-c-18-1-130521-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंचायती जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंचायती जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने
Wed, 24 May 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांव बहरामपुर में मंगलवार को दो पक्षों में पंचायती जमीन का लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष की तरफ से पहुंची महिलाओं ने भी जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया और मौके पर चल रहे काम को भी रुकवा दिया। साथ ही दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
यह विवाद पंचायती जमीन पर बन रहे आंबेडकर भवन के सामने वाल्मीकि भवन को लेकर था। कुछ दिन पहले भी पंचायती जमीन को लेकर गांव के दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए थे। मामला शांत होते ही आंबेडकर भवन के सामने वाल्मीकि समाज के लोगों ने जमीन पर वाल्मीकि भवन बनाने का काम शुरू कर दिया। दोनों पक्ष के लोग इस पंचायती जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं।
गांव बहरामपुर के पूर्व सरपंच बृजेश का कहना है कि उनके कार्यकाल के दौरान पंचायत ने इस जमीन पर वाल्मीकि भवन बनाने का प्रस्ताव पास किया था। लेकिन प्रशासनिक हस्तक्षेप के चलते काम रुक गया। इसके सामने ही आंबेडकर भवन का भी काम चल रहा है। इस बीच वाल्मीकि समाज के लोगों ने जब अपनी जमीन पर काम शुरू किया तो दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचकर वाल्मीकि भवन बनाने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
एक पक्ष वहां पर वाल्मीकि भवन बनाने पर अड़ा है तो दूसरा पक्ष भवन बनाने का विरोध कर रहा है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि अगर वाल्मीकि भवन बना तो उन्हें परेशानी हागी। वहां पर हमेशा लड़ाई झगड़े होंगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए विवाद का समाधान नहीं होने पर जमीन पर कोई काम न करने की हिदायत दी है।
फिलहाल मौके पर दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मौके पर पहुंच थाना सदर यमुनानगर एसएचओ जोगेंद्र सिंह का कहना है गांव में माहौल शांतिपूर्ण है। गांव में माहौल को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। बातचीत के जरिये विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।