{"_id":"66b2936d9653569d07043c7c","slug":"two-named-in-attempt-to-murder-of-nri-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123352-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनआरआई की हत्या के प्रयास में दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनआरआई की हत्या के प्रयास में दो नामजद
Wed, 07 Aug 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा (यमुनानगर)। कल्याणपुर गांव के शकील की हत्या के प्रयास में उसकी बाइक को कार से टक्कर मारकर गंभीर घायल करने के आरोप में पुलिस ने दो को नामजद किया है। शकील स्पेन का नागरिक है और इन दिनों अपने परिवार के साथ गांव में आया है। एक आरोपी असलम इसी गांव का रहने वाला व शकील का नजदीकी रिश्तेदार है। दूसरा आरोपी साथ लगते बनाबहादुरपुर गांव का इंद्रजीत सिंह है।
चंडीगढ़ के पारस अस्पताल में उपचार करवा रहे शकील ने पुलिस को बयान दिया कि वह स्पेन का नागरिक है और इन दिनों अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह रहा है। वह 17 जुलाई को वह अपने परिवार सहित गांव आया था। तीन अगस्त को वह अपने दोस्त गुफारदीन के साथ रिश्तेदार को मिलने अपनी बाइक पर रतौली जा रहा था। इसी दौरान नदी के पास पहुंचने पर पीछे से आई कार उसके पास पहुंची तो उसने बाइक को साइड में खड़ा कर दिया।
इस कार से असलम और इंदजीत सिंह उतरकर आए और उससे बहस करते हुए असलम ने उसको थप्पड़ मारा और गला पकड़ लिया। असलम से पीछा छुड़वाने के लिए वह बाइक पर गांव की तरफ वापस चल पड़ा तो असलम ने कार से उसका पीछा किया। थोड़ी ही दूर पहुंचा था कि असलम ने कार से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों अनुसार शकील की बाजू में फ्रेक्चर होने के अलावा उसके माथे व सिर पर गहरे घाव हैं। एसएचओ अनिल राणा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट व शकील के बयान पर असलम व इंद्रजीत के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।