फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two more accused arrested for killing five friends by drowning in canal, sent to jail

नहर में डुबोकर पांच दोस्तों की हत्या करने के आरोप में दो आरोपी और गिरफ्तार, जेल भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for killing five friends by drowning in canal, sent to jail
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में बुड़िया पुल के पास नहाते हुए पांच युवकों की डुबोकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गोबिंदपुरी निवासी लवदीप उर्फ लाड्डी व बैंक कॉलोनी निवासी जतिन उर्फ कालू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को पहले से गिरफ्तार संदीप पंडित व दाउद ने बुलाया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए डंडे बरामद कर लिए गए। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सीआईए टू के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि इस वारदात में अब तक नौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी भरतू व शम्मी की तलाश की जा रही है। इन दोनों की मृतक अलाउद्दीन के साथ रंजिश थी। इसी रंजिश में उन पर हमला कर हत्या की गई। इस वारदात के बैंक कॉलोनी निवासी साहिल उर्फ पव्वा, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी संदीप पंडित, आरोपी राजीव गार्डन निवासी राहुल, पुराना हमीदा निवासी कंवलजीत व टोपरा कलां निवासी अजरुद्दीन उर्फ दाउद पहले गिरफ्तार किए जा चुके है।
विज्ञापन

ये है मामला
15 मई को शांति कॉलोनी निवासी सुलेमान, अलाउद्दीन, साहिल, निखिल, सन्नी, अमन कुमार, साहिल उर्फ डेढ़ा, ईशु, दीपक व शौकीन सफारी गाड़ी में सीएम मनोहर लाल की रैली में गए थे। रैली में हनुमान गेट निवासी अमन राणा उन्हें घूर रहा था। रैली खत्म होने के बाद यह गर्मी के चलते बुड़िया पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए चले गए थे तभी उन पर हमला कर दिया गया। उन पर पथराव भी किया गया। जिसमें ईशु, साहिल, अमन, दीपक व शौकीन ने किसी तरह से जान बचाई। जबकि सुलेमान, अलाउद्दीन, साहिल उर्फ डेढ़ा, सन्नी व निखिल डूब गए थे। हमलावरों ने रॉड व डंडों से हमला भी किया। जिसमें दीपक की टांग टूट गई थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले थे। बाद में शांति कॉलोनी निवासी दीपक के बयानों पर गंगानगर कॉलोनी निवासी भरतू, विजय कॉलोनी निवासी गौरव, मनी राणा, पव्वा, गौरव उर्फ गौरू, बैंक कॉलोनी निवासी अजरू, लुक्का वाल्मीकि, शांति कॉलोनी निवासी शम्मी, हनुमान गेट निवासी अमन राणा, आफताब व संदीप पंडित समेत अन्य पर केस दर्ज हुआ था। 16 मई को नहर में डूबे निखिल, साहिल व सुलेमान और 17 मई को अलाउद्दीन और सन्नी के शव बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed