{"_id":"628bf3b86355123750059eb9","slug":"two-more-accused-arrested-for-drowning-five-youths-in-a-canal-yamuna-nagar-news-knl109171441","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच युवकों को नहर में डुबोकर मारने के दो आरोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच युवकों को नहर में डुबोकर मारने के दो आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में नहा रहे पांच युवकों की डुबोकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों राजीव गार्डन निवासी राहुल व पुराना हमीदा के कंवलजीत को गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
बैंक कॉलोनी के साहिल उर्फ पव्वा, विश्वकर्मा कॉलोनी के संदीप पंडित व टोपरा कलां के अजरुद्दीन उर्फ दाउद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हें भी सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड पर लिए गए आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
सीआईए टू के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि पांच मार्च 2020 में आरोपियों ने अलाउद्दीन के पिता इम्तियाज पर हमला किया था। जिसमें इम्तियाज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा अस्पताल में इम्तियाज का हाल जानकर घर लौट रहे सुलेमान, उसके भाई शाहरुख पर आरोपियों ने रॉड व डंडों से हमला किया था। इसमें शाहरूख की दोनों टांगों व बाजुओं में फ्रेक्चर आया था। सुलेमान को भी चोट आई। दोनों मामलों में आरोपी अमित, बाबू, साहिल पंडित, धन्ना राणा, जोनी, लालू, अंकित, गौरू व दिनेश पर हत्या व मारपीट का केस दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। अब आरोपी जमानत पर आए थे। मामले में सुलेमान व अलाउद्दीन की गवाही होने थी। हालांकि गवाही को लेकर समझौता हो गया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। जिस वजह से शम्मी व भरतू इन पर हमला करने की फिराक में थे। इसके लिए ही इन्होंने बुड़िया में प्लानिंग बनाई। जैसे ही पता लगा कि अलाउद्दीन व उसके साथी नहर में नहा रहे हैं, तो इन्होंने हमला बोल दिया। इस वारदात में 13 नामजद समेत अन्य आरोपी हैं। मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
नहर में डुबोकर मारे थे पांच दोस्त
15 मई को शांति कॉलोनी निवासी सुलेमान, अलाउद्दीन, साहिल, निखिल, सन्नी, अमन कुमार, साहिल उर्फ डेढ़ा, ईशु, दीपक व शौकीन सफारी गाड़ी में सीएम मनोहर लाल की रैली में गए थे। रैली में हनुमान गेट निवासी अमन राणा उन्हें घूर रहा था। रैली खत्म होने के बाद यह गर्मी के चलते बुड़िया पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए चले गए थे। तभी उन पर हमला कर दिया गया। उन पर पथराव भी किया गया। जिसमें ईशु, साहिल, अमन, दीपक व शौकीन ने किसी तरह से जान बचाई। जबकि सुलेमान, अलाउद्दीन, साहिल उर्फ डेढ़ा, सन्नी व निखिल डूब गए थे। हमलावरों ने रॉड व डंडों से हमला भी किया। जिसमें दीपक की टांग टूट गई थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले थे। बाद में शांति कॉलोनी निवासी दीपक के बयानों पर गंगानगर कॉलोनी निवासी भरतू, विजय कॉलोनी निवासी गौरव, मनी राणा, पव्वा, गौरव उर्फ गौरू, बैंक कॉलोनी निवासी अजरू, लुक्का वाल्मीकि, शांति कॉलोनी निवासी शम्मी, हनुमान गेट निवासी अमन राणा, आफताब व संदीप पंडित समेत अन्य पर केस दर्ज हुआ था। 16 मई को नहर में डूबे निखिल, साहिल व सुलेमान और 17 मई को अलाउद्दीन और सन्नी के शव बरामद किए गए थे।