फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two miscreants snatched the bag from a finance company employee

Yamuna Nagar News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दो बदमाशों ने छीना बैग

Wed, 20 Sep 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants snatched the bag from a finance company employee
बूडिया रोड पर चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास बैंक में 25700 रुपये जमा कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार दो युवकों ने बैग छीन लिया। बैग में केवल एक हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। शहर थाना जगाधरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के लपराना गांव निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिगंबर फाइनेंेस कंपनी जगाधरी में काम करता है और जगाधरी में ही किराए पर रहता है। वह सोमवार दोपहर बाद कंपनी से 25700 रुपये जमा कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक बूड़िया गया था। रुपये जमा करवा कर वह बाइक पर जगाधरी लौट रहा था।
विज्ञापन

जब वह बूड़िया रोड पर चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके पास से बैग छीन लिया और जगाधरी की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में एक हजार रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज थे। आशंका है कि बदमाश बैंक से उसके पीछे लगे और अधिक रुपये होना समझकर उससे बैग छीना। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर आरोपियों सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed