फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two miscreants on bike escaped by snatching the woman's bag

बाइक सवार दो बदमाश महिला का बैग छीनकर हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants on bike escaped by snatching the woman's bag
फोटो - 26
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाश महिला का बैग छीनकर हुए फरार
मायके से लौटकर घर का गेट खोल रही थी महिला, बैग में थे पांच हजार रुपये व सोने की बालियां
पुलिस ने अज्ञात युवकों पर किया केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश गांव लाहड़पुर में 50 वर्षीय माया देवी का बैग छीनकर फरार हो गए। इस बैग में पांच हजार रुपये व सोने की बालियां थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माया देवी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को अपने मायके चकराता से बस में रसूलपुर पहुंची। बस से रसूलपुर अड्डे पर उतरी। वहां से पैदल अपने गांव लाहड़पुर पहुंचकर अपने घर का गेट खोल रही थी। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। माया देवी ने बताया कि उसने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे उससे पहले ही बदमाश बाइक पर फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द उनकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
डेढ़ माह में झपटमारी की चौथी वारदात
डेढ़ माह में क्षेत्र में झपटमारी की यह चौथी घटना है। तीन जून को कस्बे के मॉर्डन हाई स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाश राजकुमारी सचदेवा द्वारा पहनी हुई सोने की बालियां छीन ले गए थे। 12 जुलाई को मोहल्ला नारायणदास में घर के बाहर बैठी रामचमेली के पांव छूने के बहाने बाइक सवार दो नकाबपोश उसकी सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए थे। 15 जुलाई को बाइक सवार दो युवक गांव हवेली के अड्डे पर बस से उतरकर घर जा रही अर्पिता का बैग छीन ले गए थे। इस बैग में पांच हजार रुपये, मोबाइल व अन्य कागजात रखे हुए थे। पुलिस अभी तक इनमें से किसी भी वारदात में आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed