फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two miscreants looted cash and mobile from a youth

Yamuna Nagar News: दो बदमाशों ने युवक से नकदी, मोबाइल लूटा

Sun, 28 Jul 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants looted cash and mobile from a youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के पांसरा गांव के नजदीक लघुशंका करने रुके ढिक्का निवासी सौरभ से मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गया। सौरभ ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तभी आरोपी के दूसरे साथी ने सौरभ पर नुकीले हथियार से वार कर घायल कर दिया और 10 हजार रुपये छीनकर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर के ढिक्का टपरी गांव निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका साथी उनके गांव का ही शक्ति अपने काम से बाइक पर शहर आए थे। काम समाप्त कर शाम को वे दोनों पांसरा फाटक से होते हुए घर जा रहे थे। पांसरा फाटक पार करने के बाद सहारनपुर रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक वह लघुशंका करने के लिए रुके।
विज्ञापन

उसका साथी बाइक पर खड़ा रहा और वह लघुशंका करने को सड़क किनारे खड़ा हो गया। तभी वहां पर अज्ञात व्यक्ति आया। उसने उससे बात करने के लिए मोबाइल मांगा। उससे मोबाइल लेते ही आरोपी वहां से भाग निकला। उसने आरोपी को कुछ दूर तक पीछा किया। कुछ दूर पर जाकर उसने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन तभी आरोपी का एक अन्य साथी वहां आ गया और उस पर नुकीले हथियार से वार किया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बदमाशों ने उससे 10 हजार रुपये लूट लिए। इससे पहले उसका दोस्त वहां पहुंचा आरोपी मोबाइल व रुपये लेकर फरार हो गए। उसके साथी ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे उपचार दिया गया। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed