फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two lakh jewels stolen including cash of ten thousand, breaking the locks of the house

घर के ताले तोड़ दस हजार की नकदी समेत दो लाख के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two lakh jewels stolen including cash of ten thousand, breaking the locks of the house
यमुनानगर। चोरों ने बुड़िया निवासी इस्जैक कंपनी के कर्मी अनमोल के घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर दस हजार की नकदी समेत दो लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय कर्मी अपनी मां को अपने मामा के घर छोड़कर ड्यूटी पर कंपनी में गया हुआ था। जब वे घर पहुंचे तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से रुपये व गहने गायब थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया के हवेली रोपड़ीयान मोहल्ला निवासी अनमोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस्जैक कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपनी ड्यूटी पर गया था। जाते समय उसने अपनी मां सुनीता रानी को अपनी मामा के घर पटेल नगर में छोड़ दिया था। जब वे अपने घर का ताला लगाकर गए थे। मंगलवार सुबह करीब सवा छह बजे जब वह घर आए तो उसने देखा कि दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। अलमारी का सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने की चेन, सोने की चार अंगूठी, चांदी के सिक्के व 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा कमरे में रखे ट्रंक से हजारों रुपये के कपड़े गायब थे। मकान के दूसरे कमरे में रखे बैड से भी कपड़े चोरी थे। उसने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये थी। उसने इसकी सूचना बुड़िया थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिवार समेत गांव गया हुआ था व्यक्ति, चोरों ने नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ
यमुनानगर। प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को वह अपने परिवार समेत अपने गांव रसूलपुर टांक गया था। पीछे वह अपनी साली को घर पर छोड़कर गया था। एक मार्च की रात को उसकी साली पड़ोसी के घर चली गई। सुबह जब उसकी साली घर पहुंची तो उसने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर के दरवाजे की चिटकनी टूटी हुई थी। सामान की जांच करने पर घर से सात हजार रुपये की नकदी, सोने व चांदी के गहने गायब थे। आरोप है कि चोर गेट फांदकर घर में घुसे और दरवाजे की चिटकनी तोड़ चोरी को अंजाम दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed