फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two lakh goods stolen from five shops

पांच दुकानों से दो लाख का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two lakh goods stolen from five shops
यमुनानगर। चोरों ने बूड़िया बाजार समेत अन्य जगहों पर स्थित पांच दुकानों को निशाना बनाकर हजारों की नकदी समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर लिया। बूड़िया मेन बाजार में तीन दुकानदारों की आंखों में धूल झोंक एक युवक उनकी दुकानों से 8330 रुपये, 200 ग्राम चांदी, मोबाइल व अन्य सामान चोरी किया। इनके अलावा कैंप की शर्मा कॉलोनी में दूध डेयरी व दुसानी रोड पर दौलतपुर के नजदीक किराना की दुकान से सात हजार की नकदी समेत हजारों का परचून का सामान चोरी कर लिया। सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस 1
खाना खाने गया था दुकानदार, शीशे का लॉक तोड़ 15 हजार चुुराए
कैंप की शर्मा कॉलोनी निवासी विजय घई ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ही गुरु नानक के नाम से दूध की डेयरी है। सोमवार की दोपहर वह खाना खाने के लिए घर चला गया था। जाते समय वह दुकान में लगा शीशे का दरवाजा का लॉक करके गया था। दोपहर तीन बजे के करीब वह दुकान पर पहुंचा तो शीशे के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। दुकान का गल्ले से 15 हजार रुपये व कुछ सिक्के गायब थे। यह रुपये उसने पशुओं की खल के लिए रखे थे। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक युवक चोरी करता दिखा। युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर बिना नंबर की बाइक पर आया था। उसने शीशे के दरवाजे का लॉक किसी हथियार से उखाड़ा। इसके बाद दुकान के गल्ले से रुपये चोरी कर वहां से फरार हो गया। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस 2
तीन दुकानों में की चोरी
बूड़िया। पंचोलियान मोहल्ला निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मेन बाजार बूड़िया में राजन ज्वैलर्स के नाम से सुनार की दुकान है। शनिवार की दोपहर वह दुकान में आराम कर रहा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुसा। आरोपी ने उसे सोता हुआ देख दुकान के काउंटर में हाथ डालकर गल्ले से तीन हजार रुपये, चांदी के 200 ग्राम के गहने व दूसरे गल्ले से उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में उसका आधार कार्ड, जरूरी कागजात, 330 रुपये व अन्य सामान था। आंख खुलने पर उसने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की तो पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने मेन बाजार स्थित जैन फैंसी क्लॉथ हाउस से पांच हजार रुपये व कांबोज जनरल स्टोर क्लॉथ हाउस से मोबाइल फोन चोरी किया है। इसकी सूचना बूड़िया थाना पुलिस को दी। बूड़िया थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3
शटर तोड़कर दुकान से सात हजार समेत 40 हजार का सामान उड़ाया
दौलतपुर निवासी अशरफ अली ने बताया कि उसकी दुसानी रोड पर रामा प्लाईवुड फैक्टरी के पास किराना की दुकान है। वह रात नौ बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया था। सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से दस कट्टे चावल, तीन कट्टे चीनी, तीन पेटी सरसों का तेल, नमकीन, बिस्कुट, बादाम, काजू व दुकान के गल्ले से लगभग सात हजार रुपये चोरी थे। सदर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed