फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two kilograms of ganja leaf accused and supplier arrested

Yamuna Nagar News: दो किलोग्राम गांजा पत्ती आरोपी व सप्लायर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two kilograms of ganja leaf accused and supplier arrested
सीआईए वन व सेक्टर 17 थाने की टीम ने सेक्टर -17 से एक व्यक्ति को 2 किलो गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उस नशा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जो बिहार से नशे की तस्करी यहां करता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सेक्टर -17 के पास नशा बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे व्यक्ति गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य अधिकारी विभाग के एसडीओ लाल सिंह को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से दो किलो गांजा पत्ती बरामद हुई। इसकी पहचान गणेश कॉलोनी निवासी राजीव के नाम से हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशीले पदार्थ बिहार के जिला बेगूसराय के गांव सोनापुर निवासी समरेश साव से लेकर आता है। टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी समरेश दुर्गा गार्डन में किराए के मकान में रह कर नशे की सप्लाई करता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed