फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two jewelers got kicked and punched, accused of looting a bag full of 15 lakh jewels

दो ज्वैलरों में जमकर चले लात घूंसे, 15 लाख के गहनों से भरा बैग लूटने का भी आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two jewelers got kicked and punched, accused of looting a bag full of 15 lakh jewels
Two jewelers got kicked and punched, accused of looting a bag full of 15 lakh jewels - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। आजाद नगर मार्केट में दुकान के आगे वाहन खड़े करने व ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बोर्ड लगाने पर कोहिनूर ज्वैलर्स व केशव ज्वैलर्स के संचालकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि जब कोहिनूर ज्वैलर्स के संचालक राजेश कुमार का बेटा कर्ण मंगलवार रात को दुकान से बाहर निकला तो केशव ज्वैलर्स के संचालक पवन, उसके बेटे व नौकर ने उसे पकड़ लिया और उससे मारपीट की। छुड़ाने आए राजेश कुमार पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। वहीं राजेश का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसके बेटे के गले से सोने की चेन, सोने का कड़ा व करीब 15 लाख रुपये की ज्वेलरी से भरा बैग भी छीन लिया। दोनों पक्षों में बहस के बाद हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में केशव ज्वैलर्स के संचालक पवन, उसके बेटे, पवन के पिता, नौकर व एक अन्य के खिलाफ मारपीट, लूट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार सुबह पीड़ित ज्वैलर्स परिवार दुकान के आगे धरने पर बैठ गया और मार्केट बंद करवाई।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आजाद नगर की गली नंबर पांच के सामने मेन मार्केट में कोहिनूर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। करीब 20 साल से वह यहां दुकानदारी कर रहा है। करीब चार पांच साल पहले उसकी दुकान के साथ ही केशव ज्वैलर्स के नाम से पवन कुमार ने दुकान खोली थी। दुकान पर पवन कुमार, उसके पिता व उसका बेटा विपुल बैठते हैं। आरोप है कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब उसका लड़का कर्ण अपनी दुकान के बाहर आया तो आरोपी पवन, उसके लड़के विपुल, पिता, नौकर व एक अन्य ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब वह बेटे को छुड़ाने के लिए दुकान से बाहर आया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे कर्ण के गले से सोने की चेन, हाथ से सोने का कड़ा व दुकान का बैग छीन लिया। बैग में 30 हजार रुपये की नकदी व गहने थे। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। हालांकि दूसरे पक्ष की तरफ से लूट की बात को नकारा गया है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई लूट नहीं की और उनके खुद के साथ मारपीट हुई है। अब उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठा परिवार:
मंगलवार रात हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित ज्वैलर्स बुधवार सुबह अपनी दुकान के आगे धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने मार्केट के अन्य दुकानदारों से उनके पक्ष में दुकानें बंद करने की मांग की। कुछ दुकानदार ने दुकानें बंद की। जबकि कुछ ने खोली रखी। पीड़ित ज्वैलर्स परिवार का कहना था कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Two jewelers got kicked and punched, accused of looting a bag full of 15 lakh jewels

Two jewelers got kicked and punched, accused of looting a bag full of 15 lakh jewels- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed